क्रिकेट

IPL 2019: विराट के वीर फिर हुए फेल, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से रौंदा

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबले में दिल्ली ने बेंगलोर को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

IPL 2019: विराट के वीर फिर हुए फेल, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से रौंदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबले में दिल्ली ने बेंगलोर को चार विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

जी हां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19  ओवर की पांचवी गेंद पर प्राप्त कर ली. दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 28, शिखर धवन ने 0, कॉलिन इनग्राम ने 22, क्रिस मोरिस ने 0, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 18, अक्षर पटेल ने नाबाद 04 और राहुल तेवतिया ने नाबाद  01 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: कगिसो रबाडा और क्रिस मोरिस के सामने पस्त हुए विराट के धुरंधर, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 150 रनों का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज उसके गेंदबाज भी ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. मेजबान टीम के लिए नवदीप सैनी ने दो, मोहम्मद सिराज, मोइन अली, पवन नेगी और टिम साउदी ने क्रमशः एक-एक सफलता हासिल किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).