IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स की उम्दा गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने बनाए 150 रन
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज आज अच्छी शुरुआत के बावजूद अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 29, कप्तान रोहित शर्मा ने 15, सूर्यकुमार यादव ने 15, ईशान किशन ने 23, क्रुणाल पांड्या ने 07, केरन पोलार्ड ने नाबाद 41, हार्दिक पांड्या ने 16, राहुल चाहर ने 0, मिशेल मैक्लेघन ने 0 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 0 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आज गेदबाजों ने शानदार गेंदबाजी. टीम के लिए आज तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लिए. दीपक चाहर के अलावा शार्दूल ठाकुर और स्पिनर इमरान ताहिर ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए, वहीं डु प्लेसिस ने ब्रावो के साथ मिलकर मैक्लेघन को रन आउट किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

