IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को पांच विकेट से हराया. सुरेश रैना ने लगाया नाबाद अर्धशतक
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 29वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को पांच विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी सातवीं सफलता प्राप्त कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 29वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को पांच विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी सातवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मेहमान टीम के लिए मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने नाबाद 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
सुरेश रैना के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आज सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 06, फॉफ डु प्लेसिस ने 24, अंबाती रायडू ने 05, केदार जाधव ने 20, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: फॉफ डु प्लेसिस ने पकड़ा इस सीजन का शानदार कैच, दिग्गजों ने बताया अबतक का बेस्ट, देखें वीडियो
मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आज सुनील नरेन (Sunil Narine) सबसे किफायती गेंदबाज रहे. जी हां नरेन ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 19 रन खर्च करते हुए दो सफलताएं प्राप्त की. नरेन के अलावा पीयूष चावला ने दो और हैरी गर्नले ने एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

