IPL-13: सनराईजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल के सामने जीत के लिए रखा 220 रनों का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

दुबई: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए.

इन दोनों द्वारा पॉवरप्ले में जुटाए गए रिकार्ड 77 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही. यह भी पढ़े: SRH vs DC 11th IPL Match 2020: आईपीएल के 11वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ

हैदराबाद के लिए मनीष पांडेय ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे. दिल्ली के लिए एनरिच नोट्र्जे और रविचंद््रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू