IPL 2020 Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई सुपर किंग्स -राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में चाहिए जीत, इन खिलाडियों पर होगी नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ यहां शेख जाएद स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें अपने पिछले मैच में मात खाने के बाद इस मैच में उतरेंगी और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits-File Photo)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ यहां शेख जाएद स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें अपने पिछले मैच में मात खाने के बाद इस मैच में उतरेंगी और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है. चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था, जबकि राजस्थान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मात दी थी. एक समय राजस्थान के लिए जीत पक्की लग रही थी लेकिन 19वें ओवर में अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बाजी पलट दी और बेंगलोर को जीत की ओर अग्रसर किया.

राजस्थान के लिए इस मैच में अच्छी बात यह रही थी कि उसकी बल्लेबाजी शानदार थी. सलामी जोड़ी में बदलाव किया गया था और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को पारी की शुरूआत के लिए भेजा गया था. उथप्पा सफल रहे थे और उन्होंने अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी की थी. स्टोक्स के साथ उन्होंने 50 रन जोड़े थे. उनके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी शानदार पारी खेल अर्धशतक जमाया था और उन्हीं के दम पर टीम एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी. टीम प्रबंधन एक बार फिर उम्मीद करेगा कि टीम के बल्लेबाज इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखें. साथ ही वह चाहेगा कि संजू सैमसन और बेन स्टोक्स अपनी फॉर्म में लौटें. सैमसन शुरूआती मैचों में बरसने के बाद विफल ही रहे हैं और स्टोक्स जब से आए हैं उन्होंने ज्यादा खास नहीं किया है, उस तरह का तो बिल्कुल भी नहीं जिस तरह के प्रदर्शन की टीम को आवश्यकता है. जोस बटलर को टीम ने मध्य क्रम में भेजने का फैसला किया था. बटलर को नीचे भेजने का मतलब है कि टीम उनसे एक फिनिशर का रोल अदा करने को कह रही है, जिसकी काबिलियत उनमें है. निचले क्रम में साथ देने के लिए उनके पास राहुल तेवतिया हैं जो बड़े शॉट्स मारने में सक्षम हैं. वहीं गेंदबाजी की जहां तक बात है तो जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी ने लगातार दबाव डाला है. स्पिन में तेवतिया और श्रेयस गोपाल भी अच्छा कर पाए हैं, लेकिन एक संयुक्त प्रदर्शन की जरूरत टीम को अपने गेंदबाजों से हैं. जयदेव उनादकट ने पिछले मैच में टीम को जीत से हार की तरफ धकेला था. इस मैच में वो खेलते हैं या नहीं यह देखने लायक होगा. यह भी पढ़े: IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका, Amit Mishra के बाद Ishant Sharma भी आईपीएल 2020 से हुए बाहर

चेन्नई की बात की जाए तो दिल्ली के खिलाफ उसके बल्लेबाज चले थे. सैम कुरैन के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिसि, अंबाती रायडू ने मोर्चा संभाला था और अंत में रवींद्र जडेजा ने तूफानी पारी खेल, टीम को प्रबल स्कोर दिया था. कप्तान एमएस धोनी का फॉर्म हालांकि टीम कि चिंता का सबब है, क्योंकि धोनी अभी तक बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए हैं. चेन्नई के बल्लेबाजों का निरंतर फॉर्म में न रहना भी टीम के लिए एक चिंताजनक बात है. राजस्थान के खिलाफ कितने बल्लेबाज पिछले मैच के प्रदर्शन को कायम रखते हैं, यह देखना अहम होगा. गेंदबाजी में असल मायनों में कुरैन टीम के लिए सफल रहे हैं. यह भी पढ़े: IPL 2020: Salman Khan ने 6 साल पहले KXIP से पूछा था ये सवाल, Preity Zinta की टीम ने अब दिया जवाब!

दिल्ली के खिलाफ भी 19वां ओवर फेंक उन्होंने मैच को चेन्नई के लिए आसान बना दिया था, लेकिन ड्वेन ब्रावो के न होने के कारण जडेजा को आखिरी ओवर फेंकना पड़ा था और टीम मैच हर गई थी. ब्रावो की चोट कैसी है इस पर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. वह खेलेंगे या नहीं, यह मैच के दिन ही पता चल सकेगा.  अगर ब्रावो नहीं खेलते हैं तो जोश हेजलवुड के खेलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. बाकी दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर तो टीम को गेंद से अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं. कर्ण शर्मा अपनी स्पिन का जादू नहीं दिखा पाए हैं और बहुत संभावना है कि अगले मैच में धोनी उनके स्थान पर पीयूष चावला को मौका दें.

टीमें (संभावित) :

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंडे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन, बेन स्टोक्स.

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चहर, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड