ICC Umpire of the Year 2024: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एलीट पैनलिस्ट अधिकारी रिचर्ड इलिंगवर्थ को चुना 2024 का आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर

ICC Umpire of the Year 2024: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को ICC अंपायर ऑफ द ईयर 2024 का विजेता घोषित किया है. 61 वर्षीय इलिंगवर्थ ICC एलीट अंपायर पैनल के सदस्य रहे हैं और उन्होंने ICC WTC 2021 फाइनल, ICC WTC 2023 फाइनल और 2023 विश्व कप फाइनल जैसे प्रमुख मैचों में अंपायरिंग की है. इंग्लैंड में जन्मे इस खिलाड़ी को इससे पहले ICC अंपायर ऑफ द ईयर 2019 भी चुना गया था.

ICC ने 2024 के अंपायर का किया ऐलान