वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा?

भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका और कैरेबियाई सरजमीं पर होने वाली सीमित ओवर की श्रृंखला के लिये आराम दिया जायेगा. कोहली और बुमराह हालांकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये वापसी करेंगे जो शुरूआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है.

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Photo: Twitter)

India's Tour of West Indies: भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका और कैरेबियाई सरजमीं पर होने वाली सीमित ओवर की श्रृंखला के लिये आराम दिया जायेगा. कोहली और बुमराह हालांकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये वापसी करेंगे जो शुरूआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘विराट और जसप्रीत को निश्चित रूप से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये आराम दिया जायेगा. विराट आस्ट्रेलिया श्रृंखला के शुरू होने के बाद से ही खेल रहा है और बुमराह का कार्यभार प्रबंधन भी आला दर्जे का है. वे टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम से जुड़ जोयंगे. ’’

विश्व कप के मुश्किल अभियान के बाद कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी इस श्रृंखला के दौरान आराम दिया जा सकता है. भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो मुख्य खिलाड़ी 14 जुलाई तक खेलेंगे जिससे मुख्य बल्लेबाजों और कुछ तेज गेंदबाजों को आराम देना जरूरी होगा. बल्कि बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ मिलकर ऐसा कार्यक्रम बनाया है कि टेस्ट मैच अब टी20 और वनडे के बाद ही खेले जायेंगे.

यह भी पढ़े: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह की मौज-मस्ती, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, ‘‘पहला टेस्ट 22 अगस्त से एंटिगा में शुरू होगा और विश्व कप टीम में मुख्य खिलाड़ियों के लिये आराम करने का काफी समय होगा.’’ उम्मीद है कि कोहली और बुमराह 17 से 19 अगस्त तक एंटीगा में चलने वाले तीन दिवसीय अभ्यस मैच से पहले टीम से जुड़ जायेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार