IND U-19 vs ENG U-19 1st Youth Test 2025 Live Streaming: पहले यूथ टेस्ट में इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय U19 क्रिकेट टीम, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट मुकाबले को फैंस England and Wales Cricket Board (ECB) के यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह फ्री है, और इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए केवल इंटरनेट कनेक्शन और यूट्यूब एक्सेस होना जरूरी है.

England U19 vs India U19(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where to Watch England Under 19 National Cricket Team vs India Under 19 National Cricket Team Match Live Telecast: भारतीय अंडर-19  क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई( शनिवार) से इंग्लैंड के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहम (Kent County Cricket Ground, Beckenham) में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पूरे जोश में हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से करारी शिकस्त दी थी. भारत ने पहले वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मुकाबला 1 विकेट से हार गया. इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम कर ली. अंतिम मुकाबला इंग्लैंड ने जीतकर सम्मान बचाया, लेकिन सीरीज़ भारत ने 3-2 से जीती. अब टेस्ट फॉर्मेट में दोनों टीमें भिड़ेंगी और मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. इंग्लैंड U19 क्रिकेट टीम ने भारत U19 को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 3-2 से जमाया  सीरीज़ पर कब्ज़ा, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

इस ऐतिहासिक सीरीज़ में भारत की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ने कमाल किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने. राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज़ ने वनडे सीरीज़ में 355 रन बनाए, जिसमें उनका हाईलाइट रहा चौथे वनडे में खेला गया 143 रन का तूफानी शतक. वैभव इस पारी के साथ अंडर-19 वनडे इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले और सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए. उन्होंने पांच मैचों में 48, 45, 86, 143 और 33 रनों की पारियां खेलीं और कुल 29 छक्के लगाए, जो कि बाकी टॉप छह बल्लेबाज़ों के कुल छक्कों से भी ज्यादा थे.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 पहला यूथ टेस्ट 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 12 जुलाई( शनिवार) से इंग्लैंड के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड, बेकेनहम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टाॅस 03:00 PM को होगा.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 पहला यूथ टेस्ट 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए ज्निचें स्क्रॉल करें.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 पहला यूथ टेस्ट 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट मुकाबले को फैंस England and Wales Cricket Board (ECB) के यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह फ्री है, और इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए केवल इंटरनेट कनेक्शन और यूट्यूब एक्सेस होना जरूरी है.

Share Now

Tags

ENG vs IND England England U19 National Cricket Team England U19 vs India U19 Match Live Streaming England Under 19 National Cricket Team vs India Under 19 National Cricket Team Match Scorecard England vs India IND U-19 IND U-19 vs ENG U-19 1st Youth Test 2025 Live Streaming IND U-19 vs ENG U-19 Live Streaming ind u19 IND U19 vs ENG U19 IND U19 vs ENG U19 Live IND U19 vs ENG U19 Live Streaming IND U19 vs ENG U19 Live Streaming Online IND U19 vs ENG U19 Telecast IND vs ENG India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India U19 India U19 National Cricket Team India U19 vs England U19 India vs England live cricket Vaibhav Suryavanshi Where to Watch England Under 19 National Cricket Team vs India Under 19 National Cricket Team Match Live Telecast इंग्लैंड इंग्लैंड U19 बनाम भारतीय U19 मैच लाइव प्रसारण इंग्लैंड अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड बनाम भारत भारत भारत अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 भारत अंडर-19 भारत बनाम इंग्लैंड भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारतीय अंडर-19 भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी

\