क्रिकेट

IND U-19 vs ENG U-19 5th Youth ODI 2025 Scorecard: इंग्लैंड U19 क्रिकेट टीम ने भारत U19 को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 3-2 से जमाया  सीरीज़ पर कब्ज़ा, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज़ को संतुलित रूप से समाप्त किया. स मुकाबले में इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में भारत पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. भारत की ओर से एक बार फिर शीर्ष क्रम की विफलता सामने आई, जो पूरी सीरीज़ में चिंता का विषय बनी रही. लेकिन टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया है.

IND U-19 vs ENG U-19 5th Youth ODI 2025 Scorecard: इंग्लैंड U19 क्रिकेट टीम ने भारत U19 को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 3-2 से जमाया  सीरीज़ पर कब्ज़ा, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड
England U19 vs India U19(Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Under 19 National Cricket Team vs India Under 19 National Cricket Team  Match Scorecard: इंग्लैंड U-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय U-19 राष्ट्रीय  क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की यूथ वन-डे सीरीज(Youth ODI) 2025 का 5वां मुकाबला 07 जुलाई(सोमवार) को वॉर्सेस्टर( Worcester) के न्यू रोड ग्राउंड (New Road Ground) में खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज़ को संतुलित रूप से समाप्त किया. स मुकाबले में इंग्लैंड ने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में भारत पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. भारत की ओर से एक बार फिर शीर्ष क्रम की विफलता सामने आई, जो पूरी सीरीज़ में चिंता का विषय बनी रही. लेकिन टीम इंडिया ने 3-2 से  सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया है. आखिरी अंडर19 यूथ वनडे में भारत ने इंग्लैंड को दिया 211 रनों का लक्ष्य, इंग्लिश गेंदबाज़ों ने दिखाया दम, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारत U19 ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 210 रन बनाए. टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 0 रन पर आउट हो गए और इसके तुरंत बाद विहान मल्होत्रा (1 रन) भी पवेलियन लौट गए. मध्यक्रम में वैभव सूर्यवंशी (33), हरवांश पंगालिया (24), और कनिष्क चौहान (24) ने साझेदारियाँ निभाईं, लेकिन टीम कभी भी बड़े स्कोर की ओर नहीं बढ़ सकी. नीचे क्रम में आरएस अम्बरीश ने शानदार 66 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया. इंग्लैंड की ओर से एएम फ्रेंच ने 2 विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन, मैथ्यू फेयरबैंक, एलेक्ज़ ग्रीन, एकांश सिंह और राल्फी अल्बर्ट को 1-1 विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड U19 की टीम ने शानदार शुरुआत की. ओपनर जोसेफ मूर (5) जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने पारी को मज़बूती दी. डॉकिन्स ने 53 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, बेन मेयस ने 76 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए और अपनी टीम को जीत के करीब पहुँचाया. मिडिल ऑर्डर में कप्तान और विकेटकीपर थॉमस रियू ने भी 49 रन बनाए और इंग्लैंड ने केवल 31.1 ओवर में 211 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत के लिए नमन पुष्पक ने 2 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन को एक सफलता मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).