Indian Bowler In ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के इन गेंदबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जानें किसने लिए कितने विकेट
अनिल कुंबले आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अनिल कुंबले ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 18 मैचों की 18 पारियों में 31 विकेट अपने नाम किए हैं.
मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.
इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. IND vs AUS 2nd ODI Live Score Update: बारिश की वजह से खेल रुका, टीम इंडिया का स्कोर 79/1
आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, वहीं उससे पहले अब जानते हैं कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन हैं.
यहां देखें पूरी लिस्ट
जहीर खान: टीम इंडिया के लिए आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट जहीर खान ने लिए हैं. जहीर खान ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 23 मैचों की 23 पारियों में 44 विकेट अपने नाम किए थे.
जवागल श्रीनाथ: इस लिस्ट में जवागल श्रीनाथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. जवागल श्रीनाथ ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 34 मैचों की 33 पारियों में 44 विकेट अपने नाम किए थे.
मोहम्मद शमी: मोहम्मद शमी का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 31 विकेट अपने नाम किए हैं.
अनिल कुंबले: अनिल कुंबले आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अनिल कुंबले ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 18 मैचों की 18 पारियों में 31 विकेट अपने नाम किए हैं.
कपिल देव: पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. कपिल देव ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 26 मैच खेलते हुए 25 पारियों में 28 विकेट अपने नाम किये थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

