IND vs AUS 2nd ODI Live Score Update: बारिश की वजह से खेल रुका, टीम इंडिया का स्कोर 79/1
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है. केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है. केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस आज नहीं खेल रहे हैं. कमिंस की जगह जोस हेजलवुड ने ली है. टीम इंडिया की ओर से दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं. बारिश की वजह से खेल को रोका गया हैं. खेल रुकने तक भारत ने 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं. अय्यर 20 गेंद में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. गिल ने 27 गेंद में 32 रन बनाए हैं. भारत की शुरुआत शानदार रही है.
Rain stops play in Indore.#INDvAUS
— BCCI (@BCCI) September 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

