Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Satta Bazar Favorite Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं लॉरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. यह भी पढ़ें: IND-W vs SA-W T20 World Cup 2026 18th Match Manchester Weather Update: मैनचेस्टर में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (IND-W vs SA-W Head To Head)

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. हालांकि अप्रैल 2026 में खेली गई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4-1 से हराया था. ऐसे में प्रोटियाज टीम का मनोबल काफी ऊंचा रहेगा.

भारतीय टीम को स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अहम भूमिका निभा सकती हैं. गेंदबाजी में श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल पर नजरें रहेंगी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस, मरिजाने कप्प और एनेरी डर्कसेन के दम पर भारत को चुनौती देना चाहेगी. गेंदबाजी में शबनिम इस्माइल और नॉनकुलुलेको म्लाबा टीम की प्रमुख हथियार होंगी.

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और स्विंग मिल सकती है. बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में सावधानी बरतनी होगी. एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 154 से 164 रन के बीच रहता है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पर सट्टा बाजार गर्म (India Women vs South Africa Women Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND-W vs SA-W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मार सकती है. इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है. सट्टा बाजार में भारतीय महिला टीम फेवरेट मानी जा रही है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम भी बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखती है.

सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज्यादा मानी जाती है. हालांकि ये भाव मैच शुरू होने तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

मौजूदा फॉर्म, हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी भारतीय टीम को मजबूती देती है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास लॉरा वोल्वार्ड्ट, मरिजाने कप्प और शबनिम इस्माइल जैसी मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.