India Women vs West Indies Women, 1st T20I Match Winner Prediction: वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की फॉर्म हाल के मैचों में शानदार रही है. वेस्टइंडीज ने अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं. स्टेफनी टेलर और हेली मैथ्यूज की अनुभवी जोड़ी टीम की बल्लेबाजी का आधार हैं. गेंदबाजी में आफी फ्लेचर का स्पिन भारत के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला (Photo Credits: Twitter)

India Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team, 1st T20I Match: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जहां उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रही हैं. India Women vs West Indies Women, 1st T20I Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टी20आई में, भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को कई बार हार का सामना करना पड़ा है. पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका से हार गई. भारत काफी उम्मीदों और सपनों के साथ यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 में गया था, लेकिन ग्रुप स्टेज के दो मैच हारने और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने से ये सब टूट गया.

यह मैच दो टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज की शुरुआत का प्रतीक है. भारत घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का भरपूर प्रयास करेगा, जबकि वेस्टइंडीज अपनी हालिया फॉर्म को बरकरार रखते हुए चुनौती पेश करेगी. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी भारत को तेज शुरुआत देने की कोशिश करेगी. कप्तान हरमनप्रीत कौर का अनुभव और मध्यक्रम की स्थिरता भारत के लिए अहम होगी. दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ स्पिन विभाग में प्रभावी साबित हो सकती हैं.

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की फॉर्म हाल के मैचों में शानदार रही है. वेस्टइंडीज ने अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं. स्टेफनी टेलर और हेली मैथ्यूज की अनुभवी जोड़ी टीम की बल्लेबाजी का आधार हैं. गेंदबाजी में आफी फ्लेचर का स्पिन भारत के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND W vs WI W Head to Head Records)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 21 मैच खेले हैं. इस दौरान 21 में से भारत ने 13 मैच जीतकर बढ़त हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने आठ मैचों में जीत हासिल की है. जो इस मुकाबले में एक कड़क मुकाबला होने की गारंटी देती हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (INDW vs WIW Match Prediction)

बता दें कि भारत की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं.

वेस्टइंडीज की जीत की संभावना: 40%

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 60%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह, शिखा पांडे.

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, शमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), आफी फ्लेचर, चिनले हेनरी, शबिका गजनबी, कैरेसिया कैम्बल, शमेलिया कॉनेल, चेरी-एन फ्रेजर, शिनेटा ग्रिमोंड.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\