IND-W vs SA-W 5th ODI 2025 Preview: महिला ट्राई नेशन सीरीज के 5वें वनडे में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका होगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ट्राई नेशन सीरीज 2025 का 5वां मुकाबला 07 मई(बुधवार) को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo credit: X @BCCIWomen)

South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला 07 मई(बुधवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में फैंटेसी टीम बनाते समय भारत की ओपनिंग बैटर प्रतीका रावल को कप्तान के तौर पर चुनना एक बेहद समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है. 24 वर्षीय यह युवा बल्लेबाज़ मौजूदा त्रिकोणीय महिला सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रही हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में 81.50 की जबरदस्त औसत से 163 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट की टॉप रन स्कोरर भी हैं. प्रतीका का स्ट्राइक रेट और गेंदों के चुनाव में निपुणता उन्हें बाकी बल्लेबाज़ों से अलग बनाती है. श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज मैच में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 वनडे खेलने वाली बनीं सातवीं भारतीय महिला क्रिकेटर

अब तक भारत के लिए खेले गए 9 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतीका रावल ने 75.87 की अविश्वसनीय औसत से कुल 607 रन ठोके हैं, जिसमें कई मैच जिताऊ पारियां शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज़ी में भी 3 विकेट हासिल किए हैं, जिससे वह एक परफेक्ट ऑलराउंड चॉइस बन जाती हैं. उपकप्तान के तौर पर आप दीप्ति शर्मा या दक्षिण अफ्रीका की ताज़मिन ब्रित्स को चुन सकते हैं. दीप्ति गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखती हैं, जबकि ताज़मिन ब्रित्स की विस्फोटक बल्लेबाज़ी किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है. इन विकल्पों के साथ आपकी फैंटेसी टीम मजबूत बन सकती है.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs SA-W Head To Head Record In ODI): भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच अब तक 32 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला 5वें वनडे 2025 के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND-W vs SA-W Key Players To Watch Out): प्रतीका रावल, स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा भारतीय महिला टीम की मुख्य ताकत हैं, जो पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में लॉरा वोलवार्ट, मासाबाटा क्लास और नोंकुलुलेको म्लाबा जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. यह खिलाड़ी अपनी टीम को मैच में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उत्साहित होंगे.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला 5वें वनडे 2025 मिनी बैटल (IND-W vs SA-W Mini Battle): प्रतीका रावल और हरलीन देओल ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें अब मासाबाटा क्लास और ऐनेरी डर्क्सन से चुनौती मिल सकती है, जो अपनी तेज गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम के टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकती हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और स्टार खिलाड़ी लॉरा वोलवार्ट को स्नेह राणा से सावधान रहना होगा, क्योंकि स्नेह राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे और वह अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज को असहज कर सकती हैं.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला 5 वां वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ट्राई नेशन सीरीज 2025 का 5वां मुकाबला 07 मई(बुधवार) को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला 5वें वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं रहेगा, लेकिन फैनकोड (FanCode) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला 5वें वनडे 2025 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है. इस स्ट्रीमिंग को देखने के लिए फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन पास की आवश्यकता होगी.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारतीय महिला 5वें वनडे मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, प्रीतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, काशवी गौतम, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, लारा गुडॉल, क्लोए ट्रायोन, नादिन डे क्लर्क, सुने लूस, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), ऐनेरी डर्क्सन, आयाबोंगा खाका, मासाबाटा क्लास, नोंकुलुलेको म्लाबा

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\