India Women vs Australia Women, ICC Women's T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 171 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Match Scorecard Update: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए का अहम मुकाबला आज यानी 28 जून को लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम लगातार चार मुकाबले जीतकर लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि भारतीय महिला टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीत के साथ अंतिम-4 में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम अपनी विजयी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरी है. यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W Head To Head: करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें टी20I में किसका पलड़ा रहा है भारी
भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत महिला टीम को 9 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की ओर से स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे बल्लेबाज मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के पास एलिस पैरी, जॉर्जिया वॉल, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 170 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 56 रन की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने महज 27 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना ने 38 रन का योगदान दिया.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम को कप्तान सोफी मोलिनक्स ने पहली बड़ी सफलता ने दिलाई. ऑस्ट्रेलिया महिला की तरफ से सोफी मोलिनक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सोफी मोलिनक्स के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. अब ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 171 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर अपने अभियान को मजबूती देना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 170/4, 20 ओवर (स्मृति मंधाना 38 रन, शैफाली वर्मा 34 रन, हरमनप्रीत कौर 56 रन, जेमिमा रोड्रिग्स रिटायर्ड आउट 34 रन, ऋचा घोष नाबाद 1 रन और दीप्ति शर्मा नाबाद 4 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (सोफी मोलिनक्स 2 विकेट).
नोट: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.