जरुरी जानकारी

IND W vs AUS W Head To Head: करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें टी20I में किसका पलड़ा रहा है भारी

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की है. दोनों टीमों के बीच रविवार, 28 जून को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

IND W vs AUS W Head To Head: करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें टी20I में किसका पलड़ा रहा है भारी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team Head to Head Record: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला कल यानी 28 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत के साथ ग्रुप स्टेज का अंत करना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई सोफी मोलिन्यू (Sophie Molineux) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND vs IRE 2nd T20I Match: सीरीज में लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 में बदल सकती है प्लेइंग-11, जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की है. दोनों टीमों के बीच रविवार, 28 जून को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में फैंस की नजरें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर भी टिकी हैं.

टी20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है.

  • कुल मैच: 38
  • ऑस्ट्रेलिया की जीत: 27
  • भारत की जीत: 9
  • टाई मैच: 1
  • बेनतीजा: 1

आंकड़े बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ लगातार दबदबा बनाए रखा है. ऐसे में टीम इंडिया को इस मुकाबले में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 64 रन से हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 95 रन की बड़ी जीत दर्ज की. तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया, लेकिन चौथे मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर दमदार वापसी की. चार मैचों में तीन जीत के साथ भारत के 6 अंक हैं और अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत बेहद जरूरी हो गई है.

सेमीफाइनल की उम्मीदें इसी मैच पर टिकी हैं

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए यह मुकाबला किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम को हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. वहीं मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स को बड़ी पारी खेलनी होगी. गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर्स की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2026 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).