क्रिकेट

IND vs IRE 2nd T20I Match: सीरीज में लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 में बदल सकती है प्लेइंग-11, जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

टीम इंडिया बदलाव करती है तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. वैभव हाल के महीनों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आयरलैंड के खिलाफ टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिल सकता है.

IND vs IRE 2nd T20I Match: सीरीज में लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 में बदल सकती है प्लेइंग-11, जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 2nd T20I Match: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 28 जून को खेला जाएगा. पहले टी20 में 34 रन की हार के बाद टीम इंडिया सीरीज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं. How To Watch IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल का टिकट दांव पर, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव

कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार, 28 जून को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा. इसी मैदान पर पहला मुकाबला भी खेला गया था. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:30 बजे होगा. आयरलैंड के स्थानीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा.

दूसरे टी20 में हो सकते हैं तीन बड़े बदलाव

पहले टी20 में मिली हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है. उन्होंने पहले मैच में 4 ओवर में 57 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं ले सके.

वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी अपनी जगह गंवा सकते हैं. उन्होंने गेंदबाजी में एक ओवर में 19 रन दिए, जबकि बल्लेबाजी में केवल 9 रन ही बना सके. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी प्लेइंग इलेवन से बाहर होना संभव माना जा रहा है. पहले टी20 में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे.

वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका

अगर टीम इंडिया बदलाव करती है तो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. वैभव हाल के महीनों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आयरलैंड के खिलाफ टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिल सकता है. वहीं स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई को वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा.

आयरलैंड: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2026 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).