जरुरी जानकारी

How To Watch IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल का टिकट दांव पर, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव

भारतीय महिला टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में जीत और 1 में हार मिली है. टीम इंडिया के फिलहाल 6 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2.268 है. सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने के लिए भारत को इस मुकाबले में जीत दर्ज कर 8 अंक हासिल करने होंगे.

How To Watch IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल का टिकट दांव पर, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

How To Watch India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से होने वाला है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है और दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हरा देता है, तो भारत का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो जाएगा. ऐसे में यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है. फीफा वर्ल्ड कप मैच से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल टीम ने वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार, 28 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमें अपना आखिरी लीग मैच लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेलेंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. इंग्लैंड के स्थानीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में जीत और 1 में हार मिली है. टीम इंडिया के फिलहाल 6 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2.268 है. सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने के लिए भारत को इस मुकाबले में जीत दर्ज कर 8 अंक हासिल करने होंगे.

अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका को हरा दे. हालांकि यह संभावना काफी कम मानी जा रही है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत ही सबसे सुरक्षित रास्ता है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां देखें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 के अलावा स्टार स्पोर्ट्स तमिल, तेलुगु और कन्नड़ चैनलों पर भी किया जाएगा.

वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और जियो हॉटस्टार वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. इसके लिए वैध सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

इसके अलावा क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का फ्री लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं. डिश टीवी और अन्य DTH प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए दर्शक मैच का आनंद मुफ्त में उठा सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2026 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).