India Women vs Australia Women, 18th Match 1st Inning Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 152 रनों का लक्ष्य, ग्रेस हैरिस और एलिस पेरी ने धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 18वां मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकबका शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एलिसा हीली कर रहीं हैं. जबकि टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई हैं.
India Women's National Cricket Team vs Australia Women's National Cricket Team 18th Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का 18वां मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकबका शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की अगुवाई ताहलिया मैकग्राथ (Tahlia McGrath) कर रहीं हैं. जबकि टीम इंडिया (Team India) की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में सौंपी गई हैं. टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला काफी अहम हैं. India Women vs Australia Women, 18th Match Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, एशले गार्डनर को पूजा वस्त्राकर ने किया आउट
यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:
Australia recovered well after couple of early strikes by Renuka Singh to set a 152-run target for India.#T20WorldCup #INDvAUS #India #Australia pic.twitter.com/Wp4WpmUnIC
— Circle of Cricket (@circleofcricket) October 13, 2024
इस बीच टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज बढ़िया नहीं हुआ और महज 17 रन के स्कोर पर टीम को दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद ग्रेस हैरिस और ताहलिया मैकग्राथ ने मिलकर पारी को संभाला.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 151 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 40 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान ने 41 गेंदों पर 5 चौके लगाए. ग्रेस हैरिस के अलावा एलिस पेरी और कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने 32-32 रन बनाए.
टीम इंडिया को स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा के अलावा पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 152 रन बनाने हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

