Ind vs WI: तीसरे वनडे मैच में भारत को मिला 283 रनों का लक्ष्य, बुमराह ने झटके 4 विकेट

वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए हैं. मेहमान टीम के लिए एक बार फिर शाई होप ने शानदार पारी खेली.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: IANS)

पुणे: वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए हैं. मेहमान टीम के लिए एक बार फिर शाई होप ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 113 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 95 रन बनाए.

अंत में एशले नर्स ने 22 गेंदों में 40 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा शिमरोन हेटमायेर ने 37, कप्तान जेसन होल्डर ने 32 केरन पावेल ने 21 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए इस जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए. कुलदीप यादव के हिस्से दो विकेट आए. भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड