क्रिकेट

India vs West Indies 2019: 19 जुलाई को होगा टीम का ऐलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, विराट करेंगे आराम

इस दौरे से कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा महेंद्र सिह धोनी को भी आराम दिए जाने की उम्मीद है. धोनी को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि वह अब संन्यास ले सकते हैं, लेकिन कोहली और बीसीसीआई ने अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

India vs West Indies 2019: 19 जुलाई को होगा टीम का ऐलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, विराट करेंगे आराम
रोहित शर्मा (Photo Credit: Twitter)

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति तीन अगस्त से शुरू होने जा रही आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुछ नए चेहरों को भारतीय क्रिकेट टीम में मौका दे सकती है. विंडीज दौरे के लिए टीम का चयन 19 जुलाई को होगा. आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार कर बाहर होने के बाद भारतीय टीम अब अमेरिका और वेस्टइंडीज में तीन से 14 अगस्त तक तीन टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम एंटिगुआ और जमैका में दो टेस्ट मैच भी खेलेगी.

इस दौरे से कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा महेंद्र सिह धोनी को भी आराम दिए जाने की उम्मीद है. धोनी को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि वह अब संन्यास ले सकते हैं, लेकिन कोहली और बीसीसीआई ने अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़े: क्रिकेट से संन्यास के बाद सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी, सियाचीन में पोस्टिंग की इच्छा

विंडीज दौरे पर जिन नए चेहरों को मौका मिल सकता है, उनमें दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैनी और आवेश खान शामिल हैं. चाहर ने आईपीएल में इस बार 17 मैचों में 22 विकेट लिए थे जबकि खलील के खाते में 19 विकेट थे. स्पिनरों में राहुल चाहर, मयंक मारकंडे और श्रेयस गोपाल भी भारतीय टीम में अपनी जगह पा सकते हैं.

बल्लेबाजी में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। गिल ने आईपीएल में 296 रन बनाए थे. टेस्ट सीरीज 22 अगस्त से शुरू होगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी होगी. कोहली और बुमराह के टेस्ट में लौटने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).