राजकोट टेस्ट: पृथ्वी शॉ और पुजारा ने जड़ा पचासा, भारत मजबूत स्थिति में

पृथ्वी शॉ (75) और चेतेश्वर पुजारा (56) की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर अच्छी शुरुआत करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले सत्र में एक विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए हैं.

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Photo: Getty)

राजकोट: पृथ्वी शॉ (75) और चेतेश्वर पुजारा (56) की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर अच्छी शुरुआत करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले सत्र में एक विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए हैं. सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले शॉ और पुजारा नाबाद हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले ही ओवर में लोकेश राहुल के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. उन्हें शेनन गेब्रियल ने खाता खोलने का मौका दिए बगैर पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद, शॉ ने पुजारा के साथ भोजनकाल तक भारतीय पारी को संभालते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 130 रनों की शतकीय साझेदारी से टीम का स्कोर 133 तक पहुंचाया.

इस बीच, शॉ ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने 74 गेंदों पर 11 चौके लगाए. पुजारा ने भी 63वें टेस्ट मैच में 19वां अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 74 गेंदों का सामना कर नौ चौके लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर