क्रिकेट

India vs Sri Lanka T20 Series: भारत के ख‍िलाफ T20 सीरीज के ल‍िए श्रीलंका टीम घोष‍ित, एंजेलो मैथ्यूज की हुई वापसी

एंजेलो मैथ्यूज को भारत दौरे के लिए श्रीलंका की T20 टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.

India vs Sri Lanka T20 Series: भारत के ख‍िलाफ T20 सीरीज के ल‍िए श्रीलंका टीम घोष‍ित, एंजेलो मैथ्यूज की हुई वापसी
श्रीलंका की टीम (Photo Credits: Twitter)

India vs Sri Lanka T20 Series: एंजेलो मैथ्यूज को भारत दौरे के लिए श्रीलंका की T20 टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. दोनों टीम पांच से 10 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी. पूर्व कप्तान मैथ्यूज ने अगस्त-2018 से श्रीलंका के लिए टी-20 मैच नहीं खेला है। इसका कारण फिटनेस रही है.

चयनकर्ताओं ने कहा है कि अभ्यास सत्र में चोटिल होने के कारण नुवान प्रदीप को टीम में जगह नहीं मिली. लसिथ मलिंगा को टीम का कप्तान बनाया गया है.

टीम: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नाडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुशल जनिथ परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षा, ओश्डा फर्नाडो, वानिंडु हसारंगा, लाहिरू कुमारा, कुशल मेंडिस, लक्षण संदकाना, कासुन रजिथा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).