India vs Sri lanka, Asia Cup 2025 Super Fours Match 6 Live Streaming In India: आज टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबके खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज नौ मैच में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में टीम इंडिया ने चार मैच अपने नाम किए हैं. श्रीलंका सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है.

भारत बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, Asia Cup 2025 Super Fours Match 6 Live Streaming And Telecast Details: एशिया कप 2025 का सुपर 4 मुकाबला शुरू हो गया हैं. सुपर फोर का छठा मुकाबला आज यानी 26 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया (Team India) इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया जहां सुपर 4 के दोनों मुकाबले जीतकर आ रहीं हैं, वहीं श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. श्रीलंका की टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Sri lanka, Asia Cup 2025 Super Fours Match 6 Key Players To Watch Out: रोमांचक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को कांटे की टक्कर देने उतरेगी श्रीलंका, दुबई में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पहले मैच में मेजबान यूएई क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी मात दी. उसके बाद टीम इंडिया ने ने ग्रुप-ए में अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेला और यहां भी 7 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी. इसके बाद टीम इंडिया ने ओमान को भी 21 रनों से हराया था. इसके साथ टीम इंडिया ने सुपर 4 स्टेज में अजेय रहकर अपनी जगह बनाई.

टीम इंडिया के विस्फोटक युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान अभिषेक शर्मा 5 पारियों में 49.60 की औसत और 206.66 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पांच पारियों में 8.08 की उम्दा औसत के साथ 12 विकेट चटकाए हैं.

वहीं, श्रीलंका के पथुम निसांका ने पांच पारियों में 30.80 की औसत और 146.66 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं. वनिंदु हसरंगा ने 5 पारियों में 17 की औसत से 7 विकेट झटके हैं. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. टीम इंडिया ने खेले गए अब तक पांचों मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रनों से रौंदा है. वहीं, बांग्लादेश की टीम ने पिछले मैच में श्रीलंका को हराकर उनके विजयरथ पर विराम लगाया था. श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

टीम इंडिया सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए तैयारियों की अंतिम परीक्षा होगी. वहीं, शुरुआती 2 मैच हारने के बाद श्रीलंका की टीम पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है. टीम इंडिया पहले से फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में अन्य खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. सूर्यकुमार यादव अभी तक अपने लय में नजर नहीं आए हैं. ऐसे में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी. ऐसे में टीम के बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा. गेंदबाजी में वनिंदु हसरंगा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में टीम को उनसे भी काफी उम्मीदें होंगी.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SL T20 Head To Head Record)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबके खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज नौ मैच में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में टीम इंडिया ने चार मैच अपने नाम किए हैं. श्रीलंका सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है.

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का अंतिम मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 सुपर 4 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा। यह मैच Sony Ten 1, Sony Ten 3 Hindi, Sony Ten 4 Tamil, Sony Ten 4 Telugu और Sony Ten 5 चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा DD Free Dish पर DD Sports चैनल भी इस मैच का प्रसारण करेगा. ऑनलाइन दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक है. फैंस FanCode ऐप पर भी यह मुकाबला देख सकते हैं, जहां उन्हें मैच पास (₹49) या टूर पास (₹149) खरीदना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SL Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.

श्रीलंका (SL Likely Playing XI): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरीथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, चमीका करुणारत्ने, वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Dubai International Cricket Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Dubai weather update IND vs SL IND vs SL Live Score Update IND vs SL Live Toss Update ind vs sl pitch report IND vs SL Satta Bazar IND vs SL Weather Update IND बनाम SL IND बनाम SL पिच रिपोर्ट IND बनाम SL मौसम अपडेट IND बनाम SL लाइव टॉस अपडेट IND बनाम SL लाइव स्कोर अपडेट IND बनाम SL सट्टा बाजार India vs Sri Lanka India vs Sri lanka Live Score Update India vs Sri lanka Live Streaming In India India vs Sri lanka Live Streaming In Sri lanka India vs Sri lanka Pitch Report India vs Sri lanka T20I Stats Indian National Cricket Team vs Sri lanka National Cricket Team Match Scorecard दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट दुबई मौसम अपडेट भारत बनाम बांग्लादेश पहला वनडे भारत बनाम श्रीलंका भारत बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट भारत बनाम श्रीलंका लाइव भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\