India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 117 रन तक लेकर गए.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इस रोमांचक मुकाबले में जहां भारत के टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव नजर आएंगे, वहीं दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर अहम भूमिका निभा सकते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी. वहीं एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम भी इस बड़े मैच में जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 117 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 187 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान डेविड मिलर ने महज 35 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. डेविड मिलर के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 188 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 187/7, 20 ओवर (एडेन मार्कराम 4 रन, क्विंटन डी कॉक 6 रन, रयान रिकेल्टन 7 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन, डेविड मिलर 63 रन, ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 44 रन, मार्को जेन्सन 2 रन, कॉर्बिन बॉश 5 रन और कैगिसो रबाडा नाबाद 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 3 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट).

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, साई सुदर्शन ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 164 रनों का टारगेट, जेसन होल्डर ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड