IND vs SA 1st Test Match 2019: दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में भी सैकड़ा जड़ दिया है.
India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में भी सैकड़ा जड़ दिया है. जी हां पहली पारी में 176 रनों की उम्दा पारी खेलने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी 138 गेदों का सामना करते हुए दस चौके और चार छक्के की मदद से 105 रन बनाकर खेल रहे हैं.
बात करें टीम इंडिया की तो पहली में 71 रनों की बढ़त के साथ टीम ने कुल 281 रनों की बढ़त बना ली है. टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 54 ओवर के बाद 210 रन है. टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा सात गेंद में एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. इसके पहले आज टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 148 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए. यह भी पढ़ें- Ind vs SA 2019: पहले टेस्ट में शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा ऐसा करना मेरे खेल को सूट करता है
मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए अबतक केशव महाराज और तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर ने एक-एक सफलता प्राप्त की है. केशव महाराज ने जहां सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट किया, वहीं तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर ने चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

