IND vs SA 1st Test Match 2019: विशाखापट्टनम में लगे इतने छक्के की बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 36 छक्के लग चुके हैं जो कि एक टेस्ट क्रिकेट मैच में दोनों टीमों की तरफ से लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं.
India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 36 छक्के लग चुके हैं जो कि एक टेस्ट क्रिकेट मैच में दोनों टीमों की तरफ से लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं.
डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में जहां भारतीय टीम के तरफ से कुल 13 छक्के लगाए गए, वहीं अफ्रीकी टीम की तरफ से कुल सात छक्के लगे. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कुल 14 छक्के लगाए, वहीं मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में अबतक दो छक्के लगा चुकी है. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 395 रनों का लक्ष्य
बता दें इससे पहले यह रिकॉर्ड सयुंक्त रूप से पाकिस्तान (Pakistan) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच था. इन दोनों टीमों के बीच 26 नवंबर 2014 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 35 छक्के और 144 चौके लगे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

