क्रिकेट

IND vs SA 1st Test Match 2019: मयंक अग्रवाल ने जड़ा अपने क्रिकेट करियर का पहला डबल सेंचुरी, देखें स्कोर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा कर लिया है.

IND vs SA 1st Test Match 2019: मयंक अग्रवाल ने जड़ा अपने क्रिकेट करियर का पहला डबल सेंचुरी, देखें स्कोर
मयंक अग्रवाल (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में जारी पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा कर लिया है. बता दें कि मयंक अग्रवाल ने अपना पहला दोहरा शतक मात्र अपने आठवीं पारी में प्राप्त की है.

फिलहाल मयंक अग्रवाल 358 गेदों का सामना करने के बाद 22 चौके और पांच छक्के की मदद से 200 रन बनाकर खेले रहे हैं. वहीं उनके साथ मैदान में टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 34 गेदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. टीम का स्कोर सेकंड इनिंग के ड्रिंक्स ब्रेक के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 416 रन है.

बात करें मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के इस पारी को छोड़कर उनके टेस्ट प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम इंडिया का लिए चार टेस्ट मैच खेलते हुए सात पारियों में 48.00 की स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन शानदार अर्द्धशतक भी जड़ें हैं. मयंक अग्रवाल के अगर आज की पारी को छोड़ दें तो उनका टेस्ट मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन था. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: मयंक अग्रवाल ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का पहला शतक

बता दें कि मयंक अग्रवाल से पहले सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कल अपने क्रिकेट करियर कर चौथा शतक पूरा किया था. रोहित शर्मा आज अपने कल के स्कोर में 61 रन जोड़कर 176 के कुल योग पर केशव महाराज का शिकार बनें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).