क्रिकेट

IND vs SA 1st Test Match 2019: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में महज 39 रन पर गंवाए तीन विकेट

भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को मेजबान टीम को मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट महज 39 रनों पर ही चटका दिए हैं.

IND vs SA 1st Test Match 2019: दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में महज 39 रन पर गंवाए तीन विकेट
रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को मेजबान टीम को मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट महज 39 रनों पर ही चटका दिए हैं. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी.

मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 27 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए हैं और रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया है. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं. मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया. दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और छह-छह छक्के लगाए. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 502 रन पर की घोषित

रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर नाबाद रहे. रिद्धिमान साहा ने 21 रन बनाए. विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए. वार्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).