IND vs SA 1st T-20I: धर्मशाला में भारी बारिश की वजह से पहला T20 मैच हुआ रद्द

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले T20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. भारी बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और ना ही मैच में एक भी गेंद फेंकी जा सकी.

विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 1st T20I 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां एचपीसीए स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamshala) में खेले जाने वाले पहले T20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. भारी बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस भी नहीं हो पाया और ना ही मैच में एक भी गेंद फेंकी जा सकी.

लगातार बारिश के कारण मैदान में काफी पानी भर गया था. मैदानकर्मी हालांकि मैदान से पानी निकाले के लिए पूरी कोशिश कर रहे थे ताकि मैदान को खेलने लायक बनाया जा सके. लेकिन बाद में फिर से बारिश होने लगी और फिर मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st T-20I: धर्मशाला में झमाझम हो रही है बारिश, मैच पर छाया संकट, देखें वीडियो

धर्मशाला में शनिवार दोपहर बारिश हुई थी और रविवार को दोपहर से भी बारिश जारी थी. लेकिन करीब तीन बजे बारिश रुक गई थी और मैदान पर कवर मौजूद थे. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच अब बुधवार को मोहाली में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड