India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं से जुड़ा मुकाबला होता है. ऐसे में एक बार फिर रोमांच, दबाव और जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार होती है और मैच के आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए दोनों टीमें संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती हैं.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Probable Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है. टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने छह मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर पाया है. इन दोनों के बीच एक मैच टाई हुआ था, जिसका नतीजा बॉल आउट से निकला और टीम इंडिया को विजेता घोषित किया गया. इस हिसाब से टीम इंडिया को पाकिस्तान के ऊपर कुल मिलाकर सात जीत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में मिल चुकी हैं.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं से जुड़ा मुकाबला होता है. ऐसे में एक बार फिर रोमांच, दबाव और जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार होती है और मैच के आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए दोनों टीमें संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\