India vs New Zealand women's ODI 2019: स्मृति मंधाना को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, प्लेयर ऑफ द मैच बनीं एना पीटरसन
भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीसरे वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मेजबान टीम की तेज गेंदबाज एना पीटरसन (AM Peterson) को प्लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) के खिताब से नवाजा गया है.
India vs New Zealand women's ODI 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीसरे वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मेजबान टीम की तेज गेंदबाज एना पीटरसन (AM Peterson) को प्लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) के खिताब से नवाजा गया है. वहीं इस पुरे सीरीज के दौरान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Player Of The Tournament) के खिताब से नवाजा गया है.
इससे पहले आज भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से खत्म किया. मेजबान टीम की तरफ से सुजी बेट्स और कप्तान एमी स्टाथवेटे ने शानदार अर्धशतक लगाया. सुजी बेट्स ने जहां 57 रन की पारी खेली वहीं कप्तान एमी स्टाथवेटे ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली. इनके अलावा लॉरेन डाउन ने 10 रन और सोफी डेविने ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- भारतीय कप्तान मिताली राज ने रचा इतिहास, इनसे आगे कोई नहीं
भारतीय टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज पूनम यादव रहीं. यादव ने अपने पांच ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिए. इससे पहले भारतीय टीम ने दीप्ती शर्मा के शानदार अर्धशतक के बदौलत मेजबान टीम के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था. दीप्ती शर्मा के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 24, जेम्मिाह रोड्रिगेज 12, डी. हेमलता 13, झूलन गोस्वामी ने नाबाद 12 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- भारतीय सनसनी मिताली राज बनी टी -20 फार्मेट की क्वीन, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों में टॉप पर
बता दें कि भारतीय महिला टीम ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हराया था और दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था. वहीं टीम को आज आखिरी मैच में आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

