India vs New Zealand T20 WC 2026 Final: फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने किया अनोखा कारनामा, अपने नाम किए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज तक नहीं बना पाई दुनिया की कोई भी टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब तक सबसे ज्यादा बार आईसीसी फाइनल्स खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर दर्ज था. मगर, अब ये रिकॉर्ड टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आईसीसी इवेंट्स में अब तक 14 फाइनल्स खेले हैं, जबकि टीम इंडिया 15वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरने वाली है.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Sanju Samson New Milestone: टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडियाने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 246 रन ही बना सकीं. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची. ऐसे में अब 8 मार्च को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर, फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर सकी.

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. ये चौथी बार होगा, जब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाला है. इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है और चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इससे पहले कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी.

पहली बार हुआ है ऐसा

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रैंड फिनाले में एंट्री की. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत दर्ज की थी और अब वह अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने मैदान पर उतरने वाली है. ये पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन फाइनल में अपनी ट्रॉफी बचाने उतरेगी. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था.

टीम इंडिया ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया को पीछे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का एक बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब तक सबसे ज्यादा बार आईसीसी फाइनल्स खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर दर्ज था. मगर, अब ये रिकॉर्ड टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आईसीसी इवेंट्स में अब तक 14 फाइनल्स खेले हैं, जबकि टीम इंडिया 15वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरने वाली है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\