India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा, जो न्यूट्रल वेन्यू है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार पारियों में विराट कोहली अब तक 217 रन बनाए हैं. अब सबकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर जा टिकी हैं, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाना चाहेंगे. इस बड़े मैच में भी कोहली से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट्स में घातक बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया के तारणहार साबित होते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने गजब की लय पकड़ी हुई है. IND vs NZ, Champions Trophy 2025 Final Live Streaming In India: खिताबी जंग में न्यूजीलैंड को हराकर 'दादा' का बदला लेनी चाहेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक अजेय रही हैं. टीम इंडिया ने पहले बांग्लादेश फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है. वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की हैं. जबकि न्यूज़ीलैंड ने भी बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है. हालांकि, टीम इंडिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची हैं. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा, जो न्यूट्रल वेन्यू है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार पारियों में विराट कोहली अब तक 217 रन बनाए हैं. अब सबकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर जा टिकी हैं, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाना चाहेंगे. इस बड़े मैच में भी कोहली से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

न्यूट्रल वेन्यू पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल मुकाबले के आंकड़े

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 32 वनडे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमें बराबर स्थिति में हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबले अपने नाम किए और इतने ही मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर हो खेला जाना है.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ Head To Head In ODI)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था. दोनों के बीच अब तक 119 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 61 मुकाबलों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं. 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा.

पिछले 10 मैचों के आंकड़े देखें तो टीम इंडिया काफी आगे नजर आती है. पिछले 10 मैचों में 6 बार टीम इंडिया और 3 बार न्यूजीलैंड जीती है, एक बेनतीजा रहे. हालांकि इसमें सभी मैच टीम इंडिया अपने होम ग्राउंड पर जीती थी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के टॉप रन स्कोरर बल्लेबाज और टॉप विकेट टेकर गेंदबाज

न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रचिन रवीन्द्र इस समय टॉप रन स्कोरर है. रचिन रवीन्द्र ने तीन मैचों में कुल 226 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन हैं. विराट कोहली ने चार मैचों में 217 रन बनाए हैं. टॉप विकेट टेकर की बात करें तो मोहम्मद शमी चार मैचों में आठ विकेट के साथ टीम इंडिया के लिए टॉप विकेट टेकर हैं. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में लिए थे. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिशेल सैंटनर टॉप विकेट टेकर हैं. मिशेल सैंटनर ने चार मैचों में सात विकेट चटकाए हैं.

Share Now

Tags

-Dubai 2025 ICC Champions Trophy Final 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल Dubai International Stadium Dubai International Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Dubai Weather Dubai Weather Report Dubai weather update ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Final INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Scorecard India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard INDIA VS NEW ZEALAND India vs New Zealand Live Score India vs New Zealand Live Scorecard India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India India vs New Zealand Pitch Report India vs New Zealand Score India vs New Zealand Score Update India vs New Zealand Scorecard new zealand national cricket team Rohit Sharma Team India Team India vs New Zealand Virat Kohli Virat Kohli Record in ICC Finals आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम इंडिया टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट दुबई मौसम दुबई मौसम अपडेट दुबई मौसम रिपोर्ट न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारत बनाम न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

\