क्रिकेट

India vs New Zealand, CWC Semi Final 2019: बारिश के कारण आज के दिन का खेल रद्द, अब रिजर्व डे में पूरा होगा सेमीफाइनल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल का मुकाबला आज मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड मैदान में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भारतीय समयानुसार 10:52 मिनट पर रद्द कर दिया गया है. कीवी टीम अब अगले दिन यानि बुधवार को 46.1 ओवर के बाद अपने बचे हुए ओवर खेलने मैदान में उतरेगी. कीवी टीम का कोटा पूरा होने के बाद भारतीय टीम अपने 50 ओवर की पारी खेलेगी.

India vs New Zealand, CWC Semi Final 2019: बारिश के कारण आज के दिन का खेल रद्द, अब रिजर्व डे में पूरा होगा सेमीफाइनल
बारिश के कारण आज के दिन का खेल रद्द, अब रिजर्व डे में पूरा होगा सेमीफाइनल का मुकाबला (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand, CWC Semi Final 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल का मुकाबला आज मेनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफोर्ड मैदान (Old Trafford Cricket Ground) में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भारतीय समयानुसार 10:52 मिनट पर रोक दिया गया है. कीवी टीम अब अगले दिन यानि बुधवार को 46.1 ओवर के बाद अपने बचे हुए ओवर खेलने मैदान में उतरेगी. कीवी टीम का कोटा पूरा होने के बाद भारतीय टीम अपने 50 ओवर की पारी खेलेगी.

बता दे कि आज न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए आज शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (01) के रूप में लगा. उसके बाद कीवी कप्तान केन विलियम्सन ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे तरफ से टीम को लगातार झटके लगते रहे. केन विलियम्सन आज 95 गेदों में 6 चौके की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: बाबर आजम ने तोडा जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड, बनें पाकिस्तान के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

केन विलियम्सन के अलावा न्यूजीलैंड के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 गेदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कीवी टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 01, हेनरी निकोलस ने 28, जिमी नीशम ने 12, कोलिन डी ग्रांडहोम ने 16 और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने नाबाद 03 रन बनाए. टीम का स्कोर 46.1 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन है. टीम के नाबाद बल्लेबाज रॉस टेलर और टॉम लाथम कल फिर से बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेंगे.

भारतीय टीम की बात करें तो टीम के लिए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).