IND vs NZ 2nd T20 Match 2020: ऑकलैंड में भारतीय गेदबाजों ने दिखाया दम, जीत के लिए मिला महज 133 रन का लक्ष्य

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट ने सर्वाधिक नाबाद 33 रनों की पारी खेली.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India vs New Zealand 2nd T20 Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क स्टेडियम (Eden Park Stadium) में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट ने सर्वाधिक नाबाद 33 रनों की पारी खेली. सेइफर्ट ने इस दौरान 26 गेदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के लगाए.

न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट के अलावा सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 20 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 33, कोलिन मुनरो ने 25 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26, कप्तान केन विलियमसन ने 20 गेंद में 14, ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रांडहोम ने पांच गेंद में तीन, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 24 गेंद में 18 और मिशेल सैंटनर ने नाबाद 0 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20 Match 2020: श्रेयस अय्यर और राहुल के तूफान के आगे ढही कीवी टीम, टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज में बनाई बढ़त

भारत के लिए गेदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. टीम के लिए अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 18 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. रवींद्र जडेजा के अलावा तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\