IND vs NZ 2nd ODI Match 2020: मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर ने लगाया अर्द्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 274 रन का लक्ष्य

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के समाने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 274 रन का लक्ष्य रखा है.

मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर (Photo Credits: IANS)

India vs New Zealand 2nd ODI Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के समाने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 274 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने आज सर्वाधिक 79 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. गप्टिल ने इस दौरान 79 गेदों का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के लगाए. गप्टिल के अलावा मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) ने एक बार फिर उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. टेलर ने इस दौरान 74 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के  लगाए.

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए हेनरी निकोलस ने 59 गेंद में पांच चौके की मदद से 41, टॉम ब्लंडल ने 25 गेंद में तीन चौके की मदद से 22, कप्तान और विकेटकीपर बलेल्बाज टॉम लाथम ने 14 गेंद में सात, जेम्स नीशम ने पांच गेंद में तीन, ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रांडहोम ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से पांच, मार्क चैपमैन ने दो गेंद में एक, टिम साउथी ने 10 गेंद में तीन, काइल जैम्सन ने 24 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI Match 2020: 6 फीट 8 इंच लंबे कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टीम इंडिया के खिलाफ किया डेब्यू, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

भारत के लिए दूसरे वनडे मुकाबले में युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. युजवेंद्र चहल के अलावा टीम के लिए तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने दो और स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने महज 35 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की. इसका अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने आज दो कीवी बल्लेबाजों को रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट