IND vs NZ 2nd ODI Match 2020: 6 फीट 8 इंच लंबे कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टीम इंडिया के खिलाफ किया डेब्यू, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानि आज ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच से 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज कर रहे हैं.

काइल जैमीसन (Photo Credits: Twitter)

India vs New Zealand 2nd ODI Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानि आज ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच से 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज कर रहे हैं. बता दें कि जैमीसन ने हाल ही में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए की तरफ से इंडिया ए के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने पहले वनडे मैच में 60 रन खर्च किए, लेकिन उनको कोई सफलता हाथ नहीं लगी. वहीं दूसरे मैच में उन्होंने वापसी करते हुए 69 रन खर्च कर दो सफलता प्राप्त की थी. जैमीसन ने तीसरे वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाया था.

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने कीवी टीम के लिए 25 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 43 इनिंग्स में कुल 72 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक बार दस विकेट, तीन बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है. जैमीसनन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन खर्च कर आठ विकेट है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI Match 2020: किंग कोहली ने तोड़ा गांगुली का ये बड़ा रिकॉर्ड, शॉ-अग्रवाल ने भी हासिल की ये उपलब्धि, पढ़े पहले वनडे के सभी रिकॉर्ड

इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 27 मैच खेलते हुए 26 इनिंग्स में कुल 35 सफलता प्राप्त की है. इस फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन खर्च कर चार विकेट है. वहीं घरेलू स्तर पर 29 T20 मैच खेलते हुए उन्होंने 29 इनिंग्स में 46 विकेट लिए है. इस फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात रन खर्च कर छह विकेट है.

काइल जैमीसन के बल्लेबाजी के बारे में बात करें तो उन्होंने 25 फर्स्ट क्लास मैच में कुल 470 रन बनाए है, वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 229 और T20 मैच में 134 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड