क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Match Day 3: तीसरे दिन का लंच हुआ घोषित, इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के उपर ढाया कहर, पढ़ें पुरे मैच की रिपोर्ट

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच से ठीक पहले कीवी टीम 348 रन पर ऑल आउट हो गई. मेजबान टीम भारत के उपर पहली पारी के आधार पर कुल 183 रन की बढ़त बनाने में कामयाब रही.

IND vs NZ 1st Test Match Day 3: तीसरे दिन का लंच हुआ घोषित, इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के उपर ढाया कहर, पढ़ें पुरे मैच की रिपोर्ट
टीम इंडिया (Photo Credits: IANS)

India vs New Zealand 1st Test Match 2020 Day 3: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच से ठीक पहले कीवी टीम 348 रन पर ऑल आउट हो गई. मेजबान टीम भारत के उपर पहली पारी के आधार पर कुल 183 रन की बढ़त बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए पहली पारी में कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 89 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. विलियमसन ने इस दौरान 153 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए. केन विलियमसन के अलावा टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 71 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 44 रन बनाए.

इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए आज यानि तीसरे दिन के पारी की शुरुआत कल के नाबाद विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग और ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलीन डी ग्रांडहोम ने की. बीजे वाटलिंग अपने कल के व्यक्तिगत स्कोर में बिना कोई इजाफा किए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शिकार बनें. वाटलिंग के बाद मैदान पर आए टिम साउथी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 13 गेंद में एक चौका की मदद से महज छह रन बनाकर इशांत शर्मा के चौथे शिकार बनें.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match Day 2: रॉस टेलर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में छोड़ा पीछे

इनके अलावा टीम के लिए तीसरे दिन काइल जैमिसन ने 45 गेंद में चार छक्के और एक चौका की मदद से 44, एजाज पटेल ने 20 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद चार और ट्रेंट बोल्ट ने 24 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 38 रन बनाए. कोलीन डी ग्रांडहोम ने टीम के लिए 43 रनों का योगदान दिया.

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 22.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 68 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. शर्मा के अलावा टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2020 06:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).