India vs New Zealand 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल खेला जाएगा. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. इस सीरीज में बतौर कप्तान उनकी वापसी हुई है. वहीं, कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करते हुए नजर आएंगे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st ODI Match Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम (BCA Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 1st ODI Match Pitch Report: वडोदरा में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

पहले वनडे में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 1st ODI Match Playing)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, खासकर जब ये मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए हों. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं हैं और लगातार बड़े रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल खेला जाएगा. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. इस सीरीज में बतौर कप्तान उनकी वापसी हुई है. वहीं, कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करते हुए नजर आएंगे.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\