क्रिकेट

India vs Ireland Dream11 Prediction 1st T20I Match: बेलफास्ट में आज भारत और आयरलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी के साथ नजर आ सकती है. अगर ऐसा होता है तो युवा वैभव सूर्यवंशी बेंच पर नजर आएंगे. चोट के बाद वापसी करने वाले हर्षित राणा भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने प्रमुख बल्लेबाज हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

India vs Ireland Dream11 Prediction 1st T20I Match: बेलफास्ट में आज भारत और आयरलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Dream11 Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 26 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम (Civil Service Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी. वहीं लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) की अगुवाई वाली आयरलैंड की टीम घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी. यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer T20 Captaincy Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे श्रेयस अय्यर, जानें कैसा है कैप्टेंसी रिकॉर्ड

भारतीय टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज भारत की ताकत होंगे, जबकि हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर पर आयरलैंड की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी.

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. भारत जहां जीत के साथ बढ़त हासिल करना चाहेगा, वहीं आयरलैंड अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचने की कोशिश करेगा. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

भारत बनाम आयरलैंड हेड टू हेड (IND vs IRE Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. आयरलैंड की टीम अब तक भारत के खिलाफ एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही है. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला जून 2024 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारतीय टीम अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी के साथ नजर आ सकती है. अगर ऐसा होता है तो युवा वैभव सूर्यवंशी बेंच पर नजर आएंगे. चोट के बाद वापसी करने वाले हर्षित राणा भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने प्रमुख बल्लेबाज हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. ये दोनों खिलाड़ी भारत की चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी के सामने रन बनाना चाहेंगे. गेंदबाजी में जॉर्ज डॉकरेल, रूबेन विल्सन और लियाम मैकार्थी के ऊपर जिम्मेदारी होगी.

भारत बनाम आयरलैंड पिच रिपोर्ट (IND vs IRE Pitch Report)

बेलफास्ट की पिच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और स्विंग मिल सकती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

भारत बनाम आयरलैंड ड्रीम11 टीम सुझाव (IND vs IRE Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, लॉर्कन टकर

बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, हैरी टेक्टर, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर: शिवम दुबे, अक्षर पटेल

गेंदबाज: रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, लियाम मैकार्थी

कप्तान (Captain): संजू सैमसन

उपकप्तान (Vice Captain): अभिषेक शर्मा.

भारत बनाम आयरलैंड के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (IND vs IRE Top Fantasy Picks)

संजू सैमसन का आयरलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह इस मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं. अभिषेक शर्मा पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हैरी टेक्टर आयरलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई विकेट चटकाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं अर्शदीप सिंह नई गेंद से भारत को शुरुआती सफलता दिला सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs IRE 1st T20I Match Playing Prediction)

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई.

आयररलैंड: स्टिफन डोहेनी, रॉस अडेयर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होई, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2026 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).