Shreyas Iyer T20 Captaincy Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे श्रेयस अय्यर, जानें कैसा है कैप्टेंसी रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल युवा कप्तानों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल खेला. इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया. वहीं आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाया.
Shreyas Iyer T20 Captaincy Records: भारतीय क्रिकेट टीम को नया टी20 कप्तान मिल गया है. स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान सौंपी गई है. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर भारत के 15वें टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बन गए हैं. अय्यर आयरलैंड दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके अय्यर से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उम्मीदें होंगी. यह भी पढ़ें: IND-W vs BAN-W, T20 World Cup 2026 22nd Match Manchester Weather Update: मैनचेस्टर में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? भारत-बांग्लादेश मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल
श्रेयस अय्यर पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनकर उभरे हैं. उन्होंने आईपीएल, घरेलू टी20 क्रिकेट और अन्य टूर्नामेंटों में अपनी कप्तानी से कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं. अब उनकी अग्निपरीक्षा टीम इंडिया की कप्तानी के साथ शुरू होने जा रही है.
टी20 क्रिकेट में शानदार है श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक कुल 114 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें 68 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं 43 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे. अय्यर का जीत प्रतिशत 61.26% है, जो उन्हें टी20 क्रिकेट के सफल कप्तानों में शामिल करता है.
श्रेयस अय्यर का ओवरऑल टी20 कप्तानी रिकॉर्ड
- कुल मैच: 114
- जीत: 68
- हार: 43
- बेनतीजा: 3
- जीत प्रतिशत: 61.26%
आईपीएल में भी कप्तानी का बजाया डंका
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल युवा कप्तानों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल खेला. इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया. वहीं आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाया.
श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया है. आईपीएल में उन्होंने अब तक 101 मैचों में कप्तानी की है. इनमें 55 जीत, 41 हार, जबकि 5 मुकाबले टाई या बिना नतीजे के रहे हैं. आईपीएल में उनका जीत प्रतिशत 55.81% है.
घरेलू क्रिकेट में मुंबई को दिलाया खिताब
घरेलू क्रिकेट में भी श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है. मुंबई की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन बनाया था.
मुंबई के लिए उन्होंने 13 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 11 मैच जीते और सिर्फ 2 मुकाबलों में हार मिली. घरेलू टी20 क्रिकेट में उनका जीत प्रतिशत 84.6% रहा, जो उनके शानदार नेतृत्व की गवाही देता है.
आयरलैंड दौरे से होगी नई शुरुआत
अब सभी की नजरें आयरलैंड दौरे पर होंगी, जहां श्रेयस अय्यर पहली बार टीम इंडिया की टी20 कप्तानी करते नजर आएंगे. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी से प्रभावित कर चुके अय्यर के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रणनीति और नेतृत्व क्षमता साबित करने की होगी. अगर वह यहां भी सफल रहते हैं, तो भारतीय टी20 टीम को लंबे समय के लिए एक मजबूत कप्तान मिल सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2026 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

