India vs England Test Stats At Manchester: मैनचेस्टर में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब हर हाल में सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को अपने प्रदर्शन में सुधार करना पड़ेगा.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला बुधवार यानी 23 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बर्मिंघम में वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब हर हाल में सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को अपने प्रदर्शन में सुधार करना पड़ेगा.

टीम इंडिया के पास सीरीज बचाने की ये आखिरी मौका होगा, लेकिन टीम इंडिया के यह मैच जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद की खराब रहा है. हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों के पास मैनचेस्टर में 43 साल बाद इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं.

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान ऋषभ पंत दो शतकीय पारियों के साथ दो अर्धशतकीय पारी भी खेली हैं. वहीं ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एक ऐसा कारनामा भी किया है, जो इससे पहले कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 139 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 53 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 36 मौकों पर टीम इंडिया विजयी रही है. वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे हैं.

मैनचेस्टर में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड निराशानजक रहा हैं. मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने अब तक कुल नौ टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को एक भी मुकाबले में जीत नसीब नहीं हुई है. टीम इंडिया को मैनचेस्टर में चार टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि पांच मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. इन आकंड़ों से साफ जाहिर होता हैं कि टीम इंडिया को चौथे मैच में इस मैदान पर जीत हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं.

इस मैदान पर टीम इंडिया जीत के सबसे करीब साल 1974 में आया था, जब उसे इंग्लैंड के हाथों 113 रनों से हार मिली थी. टीम इंडिया और इंग्लैंड इस मैदान पर आखिरी बार साल 2014 में भिड़े थे. उस मैच में इंग्लैंड ने एक पारी में 367 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया की ऐसी नैया डूबी कि वो दोनों पारियों में मिलाकर भी 367 रन नहीं बना पाई थी. टीम इंडिया वह मैच पारी और 54 रनों के अंतर से हार गई थी. इस मैच भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी. अब 11 साल बाद फिर दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने होंगी.

टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती

टीम इंडिया के सामने अब दोहरी चुनौती है. एक ओर तो टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी हासिल करनी है, और दूसरी ओर एक ऐसे मैदान पर पहली जीत दर्ज करनी है जहां कभी जीत हासिल नहीं हुई हैं. इसके लिए कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों को अपना बेस्ट प्रदर्शन देना होगा.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ben Stokes Emirates Old Trafford Pitch Report Emirates Old Trafford Weather Report England National Cricket Team vs India National Cricket Team England National Cricket Team vs India National Cricket Team Pitch Report England National Cricket Team vs India National Cricket Team Players England National Cricket Team vs India National Cricket Team Scorecard England National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Match England vs India England vs India 4th Test England vs India Manchester Test England vs India Old Trafford Test India India And England Test Stats At Manchester India Test Stats At Manchester India vs England Manchester Pitch Report manchester weather Manchester Weather Report Manchester Weather Update Old Trafford Pitch Report Shubman Gill Team India Team India Test Stats At Emirates Old Trafford Team India Test Stats At Manchester अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड पिच रिपोर्ट अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम इंडिया टेस्ट आँकड़े अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड मौसम इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20 इंग्लैंड बनाम भारत मैनचेस्टर टेस्ट इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंडिया ओल्ड ट्रैफर्ड पिच रिपोर्ट टीम इंडिया बेन स्टोक्स भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर पिच रिपोर्ट मैनचेस्टर में टीम इंडिया टेस्ट आँकड़े मैनचेस्टर मौसम मैनचेस्टर मौसम अपडेट मैनचेस्टर मौसम रिपोर्ट शुभमन गिल

\