वाशिंगटन सुंदर का शतक नहीं पूरा होने से निराश हैं उनके पिता, निकाली पुछल्ले बल्लेबाजों पर भड़ास

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 3-1 से शिकस्त देते हुए टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है. टीम के लिए चौथे टेस्ट मुकाबले में युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली.

वाशिंगटन सुंदर (Photo Credits: Twitter/ICC)

नई दिल्ली, 7 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 3-1 से शिकस्त देते हुए टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है. टीम के लिए चौथे टेस्ट मुकाबले में युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 101 रन की शतकीय पारी खेली. वहीं टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने भी अपने बल्लेबाजी कौशल का सुंदर परिचय देते हुए 96 रन की नाबाद महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह अपने पहले शतक से महज चार रन से चूक गए.

सुंदर के पास चौथे टेस्ट मैच में शतक पूरा करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन दूसरे छोर से भारतीय टीम ने सिर्फ पांच गेंद के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए और उन्हें शतक बनाने का मौका नहीं मिला. सुंदर के पहले शतक से चूकने के बाद उनके पिता एम सुंदर भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों से खासा नाराज हैं. उन्होंने आईएनएस से बातचित करते हुए कहा कि, 'पुछल्ले बल्लेबाजों के प्रदर्शन से मैं काफी निराश हूं.'

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से कर देना चाहिए रिलीज

उन्होंने आगे कहा कि, 'वो थोड़ी देर भी विकेट पर नहीं टिक सके. मान लीजिए अगर टीम को यहां से जीत के लिए 10 रनों की जरुरत होती तो क्या ये बड़ी गलती नहीं होती. करोड़ों लोग इस रोमांचक मुकाबले को देख रहे थे. यहां टेक्निक और स्किल की बात नहीं थी बल्कि साहस और जज्बा दिखाने की बात थी. विपक्षी टीम थक चुकी थी और स्टोक्स 123-126 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी गेंद में ज्यादा धार भी नजर नहीं आ रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

IndiGo Flight Incident: कोलकाता एयरपोर्ट पर केटरिंग वाहन की टक्कर से इंडिगो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त, उड़ान रद्द

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू