England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025 Day 3 Lunch Break Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 46 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे. आज तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया हैं. तीसरे दिन का लंच ब्रेक होने तक इंग्लैंड की टीम ने 74 ओवर में दो विकेट खोकर 332 रन बना लिए हैं. ओली पोप नाबाद 70 रन और जो रूट नाबाद 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa Champions vs Pakistan Champions, 9th 20I Match Winner Prediction: नौवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने उतरेगी पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड की पहली पारी
दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 166 रन बोर्ड पर जड़ दिए. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 94 रनों की उम्दा पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान बेन डकेट ने 100 गेंदों पर 13 चौके लगाए. बेन डकेट के अलावा जैक क्रॉली ने 84 रन बटोरे.
तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया हैं. तीसरे दिन का लंच ब्रेक होने तक इंग्लैंड की टीम ने 74 ओवर में दो विकेट खोकर 332 रन बना लिए हैं. ओली पोप नाबाद 70 रन और जो रूट नाबाद 63 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड की टीम अभी भी 26 रन पीछे हैं. वहीं, टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.
टीम इंडिया की पहली पारी
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज बेहतरीन 94 रनों की साझेदारी निभाई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 83 ओवर में चार विकेट खोकर 264 रन बना लिए थे.
दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 114.1 ओवरों में 358 रन बनाकर सिमट गई.टीम इंडिया की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान साई सुदर्शन ने 151 गेंदों पर सात चौके लगाए. साई सुदर्शन के अलावायशस्वी जयसवाल ने 58 रन बटोरे.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को क्रिस वोक्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं. बेन स्टोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट चटकाए.
टीम इंडिया की पहली पारी
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 264/4, 83 ओवर (यशस्वी जयसवाल 58 रन, केएल राहुल 46 रन, साई सुदर्शन 61 रन, शुभमन गिल 12 रन, ऋषभ पंत 54 रन, रवींद्र जडेजा 20 रन, शार्दुल ठाकुर 41 रन, वॉशिंगटन सुंदर 27 रन, जसप्रीत बुमराह 4 रन, मोहम्मद सिराज नाबाद 5 रन और अंशुल कंबोज 0 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 3 विकेट, क्रिस वोक्स 1 विकेट, लियाम डॉसन 1 विकेट और बेन स्टोक्स 2 विकेट).
इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 332/2, 74 ओवर (जैक क्रॉली 84 रन, बेन डकेट 94 रन, ओली पोप नाबाद 70 रन और जो रूट नाबाद 63 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (रवींद्र जडेजा 1 विकेट और अंशुल कंबोज 1 विकेट)
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY