लंदन टेस्ट : बारिश ने दूसरे मैच पर फेरा पानी, कल होगा टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया. पूरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. सुबह से लगातार बारिश होने के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका.

बारिश की भेंट चढ़ा पहले दिन का खेल (Photo Credit: IANS)

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया. पूरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. सुबह से लगातार बारिश होने के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका और बिना गेंद फेंके दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई. टॉस अब शुक्रवार को होगा.

टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई, जिसके कारण तय समय पर टॉस नहीं हो सका और समय से पहले भोजनकाल और चायकाल की घोषणा कर दी गई.

अंपयारों ने तीन बार मैदान का निरिक्षण किया. आखिरी निरिक्षण के दौरान तक बादल छाए हुए थे और रोशनी कम थी. अंपायरों ने खेलने लायक स्थिति न देख दिन का खेल खत्म करने का फैसला लिया. पूरे दिन मैदान पर कवर्स मौजूद रहे जिन्हें हटाया नहीं गया है.

एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी. इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी.

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने बुधवार को ही बता दिया था कि इस मैच में 20 साल के ओली पोप पदार्पण करेंगे. हालांकि रूट ने इस मैच के लिए अंतिम एकदाश का ऐलान नहीं किया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल