भारतीय गेंदबाजों द्वारा चेन्नई टेस्ट में डाले गए 25 नो बॉलों की हो रही है जग हंसाई, यहां पढ़ें टेस्ट क्रिकेट में कब पड़े सर्वाधिक नो बॉल

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 25 नो बॉल डाले जो कि भारतीय टीम के गेंदबाजों द्वारा 10 साल बाद सर्वाधिक नो बॉल डाले गए हैं. भारतीय टीम के इस लापरवाही भरी गेंदबाजी की चारो तरफ जमकर आलोचना हो रही है. टीम ने इससे पहले साल 2010 में कोलंबो टेस्ट के दौरान श्रीलंका की पहली पारी में 16 नो बॉल फेंके थे.

बॉल (Photo Credits: Pixabay)

Ind vs Eng 1st Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 25 नो बॉल (No Ball) डाले जो कि भारतीय टीम के गेंदबाजों द्वारा 10 साल बाद सर्वाधिक नो बॉल डाले गए हैं. भारतीय टीम के इस लापरवाही भरी गेंदबाजी की चारो तरफ जमकर आलोचना हो रही है. टीम ने इससे पहले साल 2010 में कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) के दौरान श्रीलंका (Sri Lanka) की पहली पारी में 16 नो बॉल फेंके थे. हालांकि भारत ने उस मैच को जीता था.

बात करें टेस्ट क्रिकेट में कब सर्वाधिक नो बॉल पड़ा तो यह शर्मनाक रिकॉर्ड साल 1977 में ब्रिजटाउन (Bridgetown) में खेले गए मैच में बना. वेस्टइंडीज और पाकिस्तान (West Indies vs Pakistan) के बीच खेले गए इस मुकाबले में कुल 103 नो बॉल पड़े जो कि विश्व रिकॉर्ड है. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 395.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 173 रन अतिरिक्त खर्च किए थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st Test 2021: अनिल कुंबले के इस विश्व कीर्तिमान को तोड़ने से महज कुछ कदम दूर जेम्स एंडरसन, क्रिकेट जगत में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि मेहमान टीम इंग्लैंड द्वारा चेन्नई टेस्ट जीतने के लिए भारत को 420 रनों का लक्ष्य मिला हुआ है. वहीं टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 144 रन पर छह विकेट गवांकर मैदान में संघर्ष कर रही है. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 51 गेंद में 45 और रविचंद्रन अश्विन 16 गेंद में दो रन बनाकर नाबाद है.

टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (12), शुभमन गिल (50), चेतेश्वर पुजारा (15), उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (0), विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (11) और वाशिंगटन सुंदर (0) हैं. गिल, रहाणे और पंत को जहां जेम्स एंडरसन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. वहीं रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को जैक लीच और सुंदर को डॉम बेस ने आउट किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\