India vs England, 1st Test Match 2025: इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल पहली ही सीरीज में कर सकते हैं अनोखा कारनामा, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ देंगे पीछे!

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

शुभमन गिल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 1st Test Match 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. टीम इंडिया का अभी ऐलान नहीं हुआ हैं. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों बीच आपस में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test 2025, Headingley Pitch Report And Stats: भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स टेस्ट मैच से पहले जानिए हेडिंग्ले ग्राउंड्स की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड का दौरा कभी भी आसान नहीं रहा है. लेकिन इस बीच टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल के पास अपनी पहली ही सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. हालांकि ये काम आसान नहीं है, इसके लिए पूरी टीम इंडिया को एकजुट होकर खेलना होगा.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 9 टेस्ट मैच ही जीत पाई है, यानी आंकड़ा दहाई को भी छू नहीं पाया है.

इन भारतीय कप्तानों में इंग्लैंड में जीते हैं टेस्ट मैच

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच विराट कोहली जीते हैं. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में तीन मैच जीते हैं. वहीं कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया दो टेस्ट जीतने में कामयाब रही है. यानी पांच मैच इन दो कप्तानों ने ही मिलकर जीत लिए हैं. बाकी चार और कप्तानों ने एक एक मैच जीता है. इसमें राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और अजीत वाडेकर का नाम दर्ज है.

शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

इस बार टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है. अगर शुभमन गिल ने इसमें से दो भी मैच जीत लिए तो वो अजीत वाडेकर, सौरव गांगुली और एमएस धोनी के अलावा राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे. वहीं अगर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैच जीत लिए तो वे कपिल देव भी आगे निकल जाएंगे और पहली ही सीरीज में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच जाएंगे. पांच में से चार मैच जीतते ही शुभमन गिल विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ben Duckett Ben Stokes Brydon Carse Chris Woakes Eng England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team Harry Brook Headingley Headingley Pitch Report Headingley Weather Ind IND vs ENG IND vs ENG 1st Test Match 2025 IND vs ENG 1st Test Match Pitch Report IND vs ENG 1st Test Match Weather IND vs ENG 1st Test Match Weather Report ind vs eng live match IND vs ENG live streaming ind vs eng pitch report IND vs ENG Stats ind vs eng test series 2025 IND vs ENG Test Stats IND vs ENG Weather IND vs ENG weather report IND vs ENG आँकड़े IND vs ENG टेस्ट आँकड़े IND vs ENG टेस्ट सीरीज 2025 IND vs ENG पहला टेस्ट मैच 2025 IND vs ENG पहला टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट IND vs ENG पहला टेस्ट मैच मौसम IND vs ENG पिच रिपोर्ट IND vs ENG मौसम IND vs ENG मौसम रिपोर्ट IND vs ENG लाइव मैच IND vs ENG लाइव स्ट्रीमिंग IND बनाम ENG पहला टेस्ट मैच मौसम रिपोर्ट India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India vs England India vs England 1st Test Match 2025 India vs England 1st Test Match Pitch Report India vs England 1st Test Match Weather India vs England 1st Test Match Weather Report India vs England Live Match India Vs England Live Streaming india vs england pitch report India vs England Stats India vs England Test Series 2025 India vs England Test Stats India vs England Weather India vs ENGLAND Weather Report jamie smith Joe Root josh tongue KL Rahul Leeds Leeds Pitch Report Leeds Weather Leeds Weather Report Leeds Weather Update Ollie Pope Ravindra Jadeja Rishabh Pant Shoaib Bashir Shubman Gill where to watch ind vs eng Where To Watch India vs England Zak Crawley इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत ओली पोप कहाँ देखें IND vs ENG कहाँ देखें भारत बनाम इंग्लैंड केएल राहुल क्रिस वोक्स जैक क्रॉली जैमी स्मिथ जो रूट जोश टंग बेन डकेट बेन स्टोक्स ब्रायडन कार्स भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड आँकड़े भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट भारत बनाम इंग्लैंड मौसम भारत बनाम इंग्लैंड मौसम रिपोर्ट भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रवींद्र जडेजा लीड्स लीड्स पिच रिपोर्ट लीड्स मौसम लीड्स मौसम अपडेट लीड्स मौसम रिपोर्ट शुबमन गिल शोएब बशीर हेडिंग्ले हेडिंग्ले पिच रिपोर्ट हेडिंग्ले मौसम हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Live Streaming In India: आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच ‘महा’ मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\