क्रिकेट

India vs England, 1st Test Match 2025 Live Streaming In India: लीड्स टेस्ट में खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट, अब इस चैनल पर उठा सकेंगे लाइव मुकाबले का लुफ्त; एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है.

India vs England, 1st Test Match 2025 Live Streaming In India: लीड्स टेस्ट में खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट, अब इस चैनल पर उठा सकेंगे लाइव मुकाबले का लुफ्त; एक क्लिक पर जानें पूरी डिटेल
शुभमन गिल (बाएं) और बेन स्टोक्स (दाएं) (Photo credit: X @shubmangill and @englandcricket)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Live Streaming And Telecast Details: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच आज यानी 20 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. टीम इंडिया का अभी ऐलान नहीं हुआ हैं. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों बीच आपस में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: SL vs BAN, 1st Test Match 2025 Day 4 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल, श्रीलंका की टीम बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी; यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड का दौरा कभी भी आसान नहीं रहा है. लेकिन इस बीच टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल के पास अपनी पहली ही सीरीज में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. हालांकि ये काम आसान नहीं है, इसके लिए पूरी टीम इंडिया को एकजुट होकर खेलना होगा. दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं और मुकाबला कांटे का हो सकता है.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 9 टेस्ट मैच ही जीत पाई है, यानी आंकड़ा दहाई को भी छू नहीं पाया है. 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों का शेड्यूल

20 से 24 जून (हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड)

2 से 6 जुलाई (एजबेस्टन स्टेडियम)

10 से 14 जुलाई (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)

23 से 27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड)

31 जुलाई से 4 अगस्त (द ओवल).

लाइव प्रसारण कहां? (IND vs ENG Live Telecast)

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैचों को लाइव अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो बता दें कि लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे. टॉस का समय आधे घंटे पहले 3 बजे का है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां? (IND vs ENG Live Streaming)

लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं लेकिन भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. सीरीज के लिए दोनों के बीच एक करार होने की खबर पहले आई थी.

डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देखें भारत बनाम इंग्लैंड लाइव टेस्ट मैच

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में होगा. इसके लिए कोई स्पेशल प्लान की जरुरत नहीं होगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).