India vs England, 1st T20I Match: ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड 13 साल पुराना बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, कोलकाता में जीत बेहद जरूरी

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान टीम इंडिया ने चार सीरीज पर कब्जा किया हैं. तीन सीरीज में इंग्लैंड को जीत मिली है. इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2014 में टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीती थी. इस बीच एक सीरीज ड्रॉ रही है. टीम इंडिया ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 4 टी20 सीरीज खेली है.

IND vs ENG (Photo: @BCCI/@englandcricket)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 22 दिसंबर को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. जबकि, 11 जनवरी को टीम इंडिया का भी ऐलान हो गया हैं. Virat Kohli New Milestone: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास अनोखा कीर्तिमान बनाने का सुनहरा मौका है, इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी. सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 24 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम 11 मैच जीती हैं. अपने घर पर खेलते हुए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं. पांच मुकाबलों में हार का सामना किया है.

इतने साल बाद आमने-सामने होंगी टीम

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर करीब 13 साल बाद आमने-सामने होंगी. इससे पहले दोनों टीमें 29 अक्टूबर साल 2011 को भिड़ी थी. कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 का सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ जीती है इतनी सीरीज

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान टीम इंडिया ने चार सीरीज पर कब्जा किया हैं. तीन सीरीज में इंग्लैंड को जीत मिली है. इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2014 में टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीती थी. इस बीच एक सीरीज ड्रॉ रही है. टीम इंडिया ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 4 टी20 सीरीज खेली है. इस दौरान टीम इंडिया को दो सीरीज में जीत हासिल की है और एक सीरीज गंवाई है.

Share Now

Tags

1st T20I Match Ajit Agarkar bcci press conference BCCI TV Champions Trophy Champions Trophy 2025 champions trophy 2025 india squad Champions Trophy 2025 Schedule champions trophy india squad 2025 champions trophy india squad announcement 2025 champions trophy squad india ct 2025 india squad ct squad india Eden Gardens Eden Gardens Pitch Report Eden Gardens Pitch Update Eden Gardens Weather Update England england national cricket team ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 icc champions trophy 2025 india squad icc champions trophy india squad 2025 ind squad for champions trophy 2025 IND vs ENG Ind vs Eng 1st T20 IND vs ENG 1st T20I IND vs ENG 1st T20I Live Streaming IND vs ENG 1st T20I Live Streaming In India IND Vs Eng T20 Match IND Vs Eng T20 Match Updates IND vs ENG Ticket Price IND vs ENG Tickets India india champions trophy squad india champions trophy squad 2025 india champions trophy squad announcement INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India Squad India Squad For Champions Trophy 2025 india team for champions trophy India vs England India vs England 1st T20I Match India Vs England Head To Head At Eden Gardens indian squad for champions trophy 2025 indian team for champions trophy Kolkata Weather Kolkata Weather Report Kolkata weather update Mohammed Shami Suryakumar Yadav T20I series T20I Series 2025 Team India team india champions trophy squad Team India vs England इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ईडन गार्डन्स ईडन गार्डन्स पिच अपडेट ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स मौसम अपडेट कोलकाता मौसम कोलकाता मौसम अपडेट कोलकाता मौसम रिपोर्ट टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मोहम्मद शमी सूर्यकुमार यादव

\